गिधिबिल में ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित गिधिबील गांव में विधायक कोष के तहत करीब आठ सौ फीट पीसीसी सड़क की स्वीकृति हुई है. ठेकेदार द्वारा बिना सूचना पट्ट लगाये काम शुरू करने एवं गुड़ूम नदी का पत्थर प्रयोग करने पर ग्रामीण भड़क गये और सोमवार को बाल-बच्चों के साथ कार्य स्थल पर पहुंच […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित गिधिबील गांव में विधायक कोष के तहत करीब आठ सौ फीट पीसीसी सड़क की स्वीकृति हुई है. ठेकेदार द्वारा बिना सूचना पट्ट लगाये काम शुरू करने एवं गुड़ूम नदी का पत्थर प्रयोग करने पर ग्रामीण भड़क गये और सोमवार को बाल-बच्चों के साथ कार्य स्थल पर पहुंच कर विरोध जताया.

विरोध-प्रदर्शन में कौशल्या हेंब्रम,श्रीमति हेंब्रम, सकला हेंब्रम, माही सोरेन, रानी मुर्मू, आलोमनी, छीता सोरेन, कीनी हेंब्रम, रायमनी हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, सुबोध हेंब्रम, कृष्णा हेंब्रम, होपना मुर्मू, विनोद हांसदा, रूपाई हेंब्रम, नरेन हेंब्रम, पवन मुर्मू, बुद्धेश्वर सोरेन, सुधीर हांसदा, सुनाराम हांसदा समेत अनेक ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों विधायक लक्ष्मण टुडू ने इस सड़क का शिलान्यास किया था. शिलापट्ट तो लगा है. परंतु सूचना पट्ट नहीं लगाने से ग्रामीणों को क्या काम हो रहा इसकी जानकारी नहीं मिली रही है.

सड़क से मिट्टी पूरी तरह नहीं हटाये गये है उसके उपर ढलाई की बात कही जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि काम कराने कराने का दावा करने वाले भाजपा नेता राजाराम महतो से सूचना पट्ट लगाने और नदी का पत्थर प्रयोग नहीं करने की बात कही गयी तो उससे बकझक भी हुई. ग्रामीणों ने कहा हम काम का विरोध नहीं कर रहे. पर काम पारदर्शिता के साथ बेहतर हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >