ग्रामीणों ने एमओ का किया घेराव

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के प्रखंड कार्यालय स्थित झारखंड स्टेट फुड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय में सोमवार को बेनाशोली और बेंदा गांव के ग्रामीणों ने एमओ अरुण कुमार को घेरा और जम कर बवाल किया. ग्रामीणों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा सूची में काफी गड़बड़ी की गयी है. खाद्य सुरक्षा सूची में अधिकतर सरकारी […]

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के प्रखंड कार्यालय स्थित झारखंड स्टेट फुड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय में सोमवार को बेनाशोली और बेंदा गांव के ग्रामीणों ने एमओ अरुण कुमार को घेरा और जम कर बवाल किया. ग्रामीणों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा सूची में काफी गड़बड़ी की गयी है.

खाद्य सुरक्षा सूची में अधिकतर सरकारी कर्मियों के नाम हैं. ग्रामीणों ने कहा कि इससे गरीब ग्रामीण सरकारी लाभ पाने से वंचित रह जायेंगे. ग्रामीणों ने एमओ से मांग की कि कार्यालय के बाहर दोनों गांव के ग्रामीण को बताया जाये कि जब तक सूची में सुधार नहीं होगा, तब तक अनाज का वितरण नहीं किया जायेगा.

ग्रामीणों ने एमओ से लिखित रूप में देने को कहा. एमओ ने ग्रामीणों को लिखित देते हुए कहा कि जब तक खाद्य सुरक्षा सूची में ग्रामीणों का नाम नहीं जोड़ा जायेगा, तक प्रखंड में अनाज का वितरण नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुधार के लिए प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर प्रयास किया जायेगा. इसके लिए एक माह का समय लिया गया है. मौके पर पंसस सरीता मंडल, नरेश मंडल, लक्ष्मी माइती, चेतन सिंह मुंडा, देव कुमार मंडल, प्रवीर मंडल, राम दास मांडी, रूप चंद माहली, मोहन लाल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >