प्रमुख समेत दो प्रत्याशियों ने पंसस पद पर नामांकन भरा

सिंहपुरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर पवन कुमार महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया घाटशिला : गुड़ाबांदा प्रखंड से प्रमुख कुनू राम मार्डी समेत दो उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन भरने के प्रथम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया. कुनू राम मार्डी प्रस्तावक अमर पंडा और देवाशीष करण के साथ निर्वाची पदाधिकारी संजय कुजूर […]

सिंहपुरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर पवन कुमार महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया
घाटशिला : गुड़ाबांदा प्रखंड से प्रमुख कुनू राम मार्डी समेत दो उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन भरने के प्रथम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया. कुनू राम मार्डी प्रस्तावक अमर पंडा और देवाशीष करण के साथ निर्वाची पदाधिकारी संजय कुजूर के कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया.
उनके साथ चंडी नायक, श्यामल नायक, कांदरा नायक, जयपाल सिंह और जनमंजय पातर शामिल थे. श्री मार्डी ने बताया कि बालीजुड़ी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इधर गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर पवन कुमार महतो ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. श्री महतो अपने दो समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह डीटीओ संजय कुजूर के कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >