आसछे बोछोर आबार होबे, तोमरा सोबाइ देखते पाबे

घाटशिला : घाटशिला में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास संपन्न हो गया. महाष्टमी और महानवमी को यहां के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा के दौरान प्रशासन सतर्क रहा. एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह और एक्सक्टूटिव मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार दास पुलिस बल के साथ घूम- घूम कर पंडालों का जायजा लेते रहे. महाष्टमी को विभिन्न […]

घाटशिला : घाटशिला में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास संपन्न हो गया. महाष्टमी और महानवमी को यहां के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा के दौरान प्रशासन सतर्क रहा. एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह और एक्सक्टूटिव मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार दास पुलिस बल के साथ घूम- घूम कर पंडालों का जायजा लेते रहे.
महाष्टमी को विभिन्न पूजा पंडालों में महाप्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. दाहीगोड़ा रामकृष्ण मठ में श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. दसमी के दिन सुबह से ही पंडालों में मां को विदाई देने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने मां की मांग सिंदूर से भरी और प्रसाद चढ़ाया. एक दूसरे को सिंदूर लगाया.
सुहागिनों ने मां दुर्गा का पांव छूकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद लिया. दोपहर में रामकृष्ण मठ की मूर्ति का विसर्जन मऊभंडार सुवर्ण रेखा नदी में किया गया. लोगों ने आसछे बोछोर आबार होबे, तोहरा सोबाइ देखते पाबे का नारा लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >