घाटशिला में गाजे-बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

नदी घाट पर एसडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे घाटशिला : घाटशिला में शुक्रवार की शाम को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटियों ने विसर्जन जुलूस निकाला. सबसे पहले जेसी हाई स्कूल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का विसर्जन जुलूस निकाला गया. मऊभंडार का एक भी विसर्जन जुलूस घाटशिला में प्रवेश नहीं किया. […]

नदी घाट पर एसडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
घाटशिला : घाटशिला में शुक्रवार की शाम को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटियों ने विसर्जन जुलूस निकाला. सबसे पहले जेसी हाई स्कूल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का विसर्जन जुलूस निकाला गया. मऊभंडार का एक भी विसर्जन जुलूस घाटशिला में प्रवेश नहीं किया.
काशिदा-तामुकपाल-विक्रमपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का विसर्जन जुलूस श्रद्धालुओं ने मां की मूर्ति को कंधे पर ढोकर निकाला. जगह- जगह मां की मूर्ति गयी, ताकि श्रद्धालु मां को प्रसाद चढ़ा कर महिलाएं उनकी मांग भर सके. काशिदा अशोक कुंज सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, राजस्टेट सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, अश्वस्थ कुंज सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, दाहीगोड़ा संस्कृति संसद क्लब सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, रेलवे कॉलोनी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, गोपालपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, फुलडुंगरी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, लालडीह भातृ संघ सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, हाथीजोबड़ा सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, मऊभंडार बारी मैदान महिला समिति के तत्वावधान में एचसीएल/आइसीसी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, शिव मंदिर मऊभंडार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, गांधी स्पोर्टिंग क्लब सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी,
बाबूलाइन सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, टुमानडुंगरी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और बनकाटी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी दामपाड़ा की छह सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला. सभी कमेटियों ने शांति पूर्वक जुलूस निकाला. जुलूस में कमेटी के सदस्य और पुलिस बल शामिल थे.
गोपालपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और मऊभंडार महिला समिति के जुलूस में महिलाएं कुछ दूर तक गयीं. इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन सुवर्ण रेखा नदी घाट में किया गया. यहां आइसीसी ने विद्युत और पेयजल की व्यवस्था थी. नदी घाट पर एसडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सीओ ने बताया कि 7.45 बजे तक लगभग 10 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >