मुखिया के 45 व वार्ड के 38 नामांकन पत्र बिके

मुसाबनी :मुसाबनी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण 22 नवंबर को हैं. शुक्रवार को 23 अक्तूबर से नामांकन शुरू हो गया. पहले दिन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय से 45 उम्मीदवारों ने मुखिया चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा. वहीं वार्ड सदस्य के लिए 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड सदस्य के लिए 21 […]

मुसाबनी :मुसाबनी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण 22 नवंबर को हैं. शुक्रवार को 23 अक्तूबर से नामांकन शुरू हो गया. पहले दिन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय से 45 उम्मीदवारों ने मुखिया चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा. वहीं वार्ड सदस्य के लिए 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड सदस्य के लिए 21 पुरुष और 17 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदा. इसमें एसटी 22, एससी 1, ओबीसी के छह तथा सामान्य वर्ग के नौ लोगों ने वार्ड मेंबर के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी की.
अंचल कार्यालय में नाजीर कलीमुद्दीन, सहायक विनय कुमार सिंह ने टेबुल लगाकर मुखिया पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री किया. मुखिया पद के नामांकन पत्र लेने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी.
वार्ड मेंबर के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रखंड के नाजीर तथा सहायक प्रकाश पुरानने किया. नामांकन पत्र बिक्री के पहले दिन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से मुखिया तथा वार्ड सदस्य के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >