मुसाबनी : मुसाबनी के एटीएफ और गिरिशडांगा में विधायक लक्ष्मण टुडू ने सोमवार की शाम पूजा पंडालों का उदघाटन फीता काट कर किया. एटीएफ में पंडाल उदघाटन के दौरान शंकर कालिंदी, भरत भकत, गिरिशडांगा में पंडाल उदघाटन के दौरान तुषार कांत पातर, बिजू मिश्रा, संजय महंती, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव, प्रखंड अध्यक्ष भीम बहादुर लामा आदि उपस्थित थे.
घाटशिला में किया पंडालों का उदघाटन. दूसरी तरफ विधायक लक्ष्मण टुडू ने काशिदा अशोक सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन स्वीच ऑन कर किया. वहीं लालडीह में कैलाश पर्वत की तर्ज पर बनाये गये पंडाल का उदघाटन फीता कर और नारियल फोड़ कर किया. मौके पर कमेटी के सदस्य व अन्य मौजूद थे.
