गालूडीह के तीन पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी

गालूडीह : दुर्गा पूजा और मुहर्रम के मद्देनजर सोमवार को गालूडीह थाना की ओर से बराज आइबी में निरंजन मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी कुलदीप राम ने कहा कि इस क्षेत्र में नौ पूजा कमेटियां पूजा करती है. सभी कमेटी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगायें.अन्यथा विडीओ रिकार्डिंग […]

गालूडीह : दुर्गा पूजा और मुहर्रम के मद्देनजर सोमवार को गालूडीह थाना की ओर से बराज आइबी में निरंजन मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी कुलदीप राम ने कहा कि इस क्षेत्र में नौ पूजा कमेटियां पूजा करती है.
सभी कमेटी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगायें.अन्यथा विडीओ रिकार्डिंग करायें. इस पर महुलिया, आंचलिक और बराज कॉलोनी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडालों में सप्तमी के दिन से सीसी टीवी कैमरा लगा लेने की बात कही. अन्य कमेटियों ने आर्थिक बोझ का हवाला देते ऐसा करने में असमर्थ जताया.
उन्हें विडीओ रिकार्डिंग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी पूजा कमेटी की ओर से 10 सदस्यों की सूची थाना में जमा करने, पंडालों में हेल्प लाइन नंबर लगाने, विसर्जन जुलूस निर्धारित रूट से निकालने, अफवाह पर अंकुश लगाने, पंडालों में प्राथमिक उपचार का बॉक्श रखने, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था करने की बात कही गयी. जिन कमेटियों के पास लाईसेंस नहीं उसे पंचमीं तक लेने और पूजा एवं मुहर्रम शांति पूर्ण बनाने का निर्णय लिया गया.
भाईचारा बनाये रखने का संकल्प
बैठक में सभी ने भाईचारा बनाने रखने का संकल्प लिया. बैठक में प्रमुख श्रृति देवगम, मुखिया दुर्गा चरण मुर्मू, बांसती प्रसाद सिंह, सुभाष अग्रवाल, पंसस राखोहरी महतो, गुमी टुडू, पूजा कमेटी के रवींद्र नाथ महतो, हाराधन सिंह,राजाराम महतो, देवशरण सिंह, गोपाल पटनायक, देवलाल महतो,राजाराम गोप,दिनेश सिंह,प्रभात बोस, राजेश साह, दशरथ बाउरी, खुदीराम महतो, डॉ सपन महतो, चंदन गिरी, मुसलिम कमेटी के मो नासिर, साजिद अहमद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >