उलदा : 40 किसानों को मुआवजा, डंपिंग शुरू

गालूडीह : गालूडीह के उलदा में स्लैग युक्त जहरीले पानी से करीब 150 एकड़ खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद होने से आंदोलित किसानों को टाटा स्टील कंपनी की ओर से मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया. इसके बाद से आंदोलन समाप्त हो गया और स्लैग डंपिंग भी शुरू हो गया. मुआवजा की […]

गालूडीह : गालूडीह के उलदा में स्लैग युक्त जहरीले पानी से करीब 150 एकड़ खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद होने से आंदोलित किसानों को टाटा स्टील कंपनी की ओर से मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया. इसके बाद से आंदोलन समाप्त हो गया और स्लैग डंपिंग भी शुरू हो गया.
मुआवजा की मांग पर 14 अगस्त से किसान आंदोलित थे. उलदा में तारापोर एंड कंपनी द्वारा स्लैग डंपिंग कराया जाता है. स्लैग युक्त जहरीला पानी खेतों में जाने से करीब 40 किसानों प्रभावित हुए थे. किसानों के आंदोलन के बाद टाटा स्टील कंपनी और टीएसआरडीएस की एक टीम उलदा आयी थी. प्रभावित किसानों से मिलकर हुई क्षति का आंकलन किया था.
इसके बाद मुआवजा राशि तय की गयी. न्यूनतम दो हजार और अधिकतम 13 हजार तक मुआवजा राशि कंपनी ने भुगतान किया. इसके साथ आंदोलन समाप्त हो गया. रविवार से उलदा में एक माह से बंद स्लैग डपिंग भी शुरू हो गया. प्रभावित किसान छुटू सिंह, नारायण सिंह, गौर मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत 40 किसान टाटा कंपनी कार्यालय गये थे, जहां मुआवजा राशि भुगतान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >