घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में शिक्षकों की कमी के कारण गेस्ट फेकल्टी के रूप में विभिन्न विषयों में शिक्षक और शिक्षिकाओं की नियुक्ति हुुई है. शिक्षक और शिक्षिकाओं को मार्च 2015 से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. इससे शिक्षक और शिक्षिकाएं परेशान हैं. शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि विभाग के एचओडी से लेकर प्राचार्य तक के हस्ताक्षर कराने के बाद मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है.
तीन तरह की कक्षाएं लेते हैं. गेस्ट फेकल्टी कॉलेज में इंटर, यूजी और पीजी की कक्षाएं लेते हैं. श्याम महतो गणित, समित डे बांग्ला, डॉ भवानी चक्रवर्ती बांग्ला, बसंती मार्डी, प्रतीक्षा मंजरी राजनीति विज्ञान, मीनू सिंह राजनीति विज्ञान, कंचन सिन्हा इतिहास, अनिता सिंह, अनामिका कुमारी, डेजी सेवा समेत कई और विषयों को पढ़ाने के लिए कॉलेज में गेस्ट फेकल्टी की नियुक्ति हुई है. प्रत्येक कक्षा कि रिपोर्ट कोल्हान विश्वविद्यालय भेजी जाती है. इसके बाद ही गेस्ट फेकल्टी को मानदेय का भुगतान होता है. विदित हो कि इंटर की एक कक्षा पर 150, यूजी की एक कक्षा पर 200 और पीजी की एक कक्षा पर गेस्ट फेकल्टी को 250 रूपये का भुगतान होता है.
गेस्ट फेकल्टी के मानेदय पर रोक नहीं: वीसी. कोल्हान विश्रविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि गेस्ट फेकल्टी के मानदेय पर कोई रोक नहीं है. जितनी कक्षाएं गेस्ट फेकल्टी ली हैं. उसके मुताबिक राशि भुगतान कर दिया है. गेस्ट फेकल्टी को सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है तो वे प्राचार्य से बात कर मानदेय का भुगतान करने को कहेंगे.
