मुसाबनी : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) चाईबासा को आवेदन सौंप कर आइआरएल में कार्यरत 23 मजदूरों की सेवा समाप्त करने का विरोध किया है.
आवेदन में कहा गया है कि आइआरेल 14 सितंबर को एक नोटिस के माध्यम से 23 मजदूरों की जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो गयी है, की सेवा 7 अक्तूबर 15 से समाप्त करने की बात कही है.
भारत सरकार के नियम को ताक में रख कर बैगर स्टेडिंग ऑडर और न ही किसी भी यूनियन को विश्वास में लिया गया. नो वर्क, नो पे छह माह का मामला धनबाद श्रम न्यायालय में विचाराधीन है.
सेंटलमेंट वाइलेशन, वेतन समझौता के उपर एएलसी के समक्ष वार्ता चल रही है.बावजूद इस तरह का निर्णय गलत है. अध्यक्ष ने एएलसी इस मुद्दे पर शीघ्र वार्ता बुलाकर मजदूरों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है.
