भवन निर्माण में लगे मजदूर की मौत

मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी न्यू कॉलोनी के डुंगरीडीह में रामस्वरूप गुप्ता के पुराने घर को तोड़ने के दौरान 10 फीट ऊंचाई से गिर कर साजिद किस्कू नामक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं ऊपर बांकी शोल का लखन हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज निजी नर्सिग होम […]

मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी न्यू कॉलोनी के डुंगरीडीह में रामस्वरूप गुप्ता के पुराने घर को तोड़ने के दौरान 10 फीट ऊंचाई से गिर कर साजिद किस्कू नामक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं ऊपर बांकी शोल का लखन हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज निजी नर्सिग होम में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार न्यू कॉलोनी के राम स्वरूप गुप्ता के पुराने मकान को तोड़ने का काम ठेकादार दुर्योधन नायक करा रहा था. दीवार तोड़ने के दौरान बानालोपा निवासी साजिद 10 फीट ऊपर से नीचे गिरा. नीचे रखे रॉड में उसका गर्दन घुस कर सिर से होकर निकल गया.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. लखन को आंख और छाती में चोट पहुंची है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक का शव कब्जे में लिया. घटना की खबर सुन कर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और ठेकेदार से घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >