चाकुलिया स्टेशन पर 200 लीटर देशी शराब जब्त

चाकुलिया : चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बुधवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार से 200 लीटर देशी शराब जब्त की. पुलिस को आता देख शराब ले जाने वाले भाग निकले. थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शराब से गैलन व बोतलों को […]

चाकुलिया : चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बुधवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार से 200 लीटर देशी शराब जब्त की. पुलिस को आता देख शराब ले जाने वाले भाग निकले. थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शराब से गैलन व बोतलों को बोरियों में भर ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाया जायेगा.
इन बोरियों को टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से बंगाल ले जाने के लिए स्टेशन पर रखा है. सूचना पाकर वे स्टेशन पहुंचे और शराब की बोतलों से भरी बोरियों को जब्त कर जीआरपी को सौंपा. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है. बताया जाता है कि काफी दिनों से यह धंधा हो रहा है. ट्रेन द्वारा अवैध शराब पश्चिम बंगाल ले जायी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >