कागजात उपलब्ध होने के बाद ही होगी बैठक : एसडीओ

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला महाविद्यालय में 20 जुलाई को इंटर और डिग्री के बीच उत्पन्न विवाद के समाधान के मसले पर बैठक होनी थी, मगर बैठक स्थगित कर दी गयी. एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक इंटर और डिग्री की प्राचार्या और सचिव कागजात प्रस्तुत नहीं करते हैं, तब […]

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला महाविद्यालय में 20 जुलाई को इंटर और डिग्री के बीच उत्पन्न विवाद के समाधान के मसले पर बैठक होनी थी, मगर बैठक स्थगित कर दी गयी. एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक इंटर और डिग्री की प्राचार्या और सचिव कागजात प्रस्तुत नहीं करते हैं,
तब तक बैठक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में डिग्री की प्राचार्या से कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया था, मगर उन्होंने अभी तक कागजात उन्हें उपलब्ध नहीं कराया है. कागजात जब तक उपलब्ध नहीं होते हैं.
तब तक यह जानकारी नहीं मिल पायेगी कि डिग्री में सचिव पद की कोई आवश्यकता है या नहीं. उन्होंने कहा कि कागजात उपलब्ध होने के बाद ही बैठक कराने पर बल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसी कारण बैठक स्थगित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >