चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनाहातु गांव के तिरिलडीह टोला की मोहन हेंब्रम की पत्नी कुनकी हेंब्रम (25) की मौत पांच जुलाई की देर शाम वज्रपात से हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची.
शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कुनकी हेंब्रम पांच जुलाई की देर शाम घर का सामान खरीदने के लिए पास के दुकान गयी थी. वहां वज्रपात होने से उसकी मौत हो गयी.
