शीतला, साई व गायत्री मंदिर से लाखों की चोरी

मुसाबनी : मुसाबनी में देवी-देवताओं मंदिर भी अब महफूज नहीं है. पांच-छह जुलाई की रात चोरों ने तांडव मचाया. अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर अलग-अलग स्थित शीतला मंदिर, गायत्री मंदिर और साई मंदिर से लाखों के आभूषणों की चोरी कर ली. इससे लोगों में आक्रोश है. सुबह जब पुजारी मंदिरों में पूजा अर्चना के […]

मुसाबनी : मुसाबनी में देवी-देवताओं मंदिर भी अब महफूज नहीं है. पांच-छह जुलाई की रात चोरों ने तांडव मचाया. अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर अलग-अलग स्थित शीतला मंदिर, गायत्री मंदिर और साई मंदिर से लाखों के आभूषणों की चोरी कर ली. इससे लोगों में आक्रोश है. सुबह जब पुजारी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, तो चोरी का पता चला. तीनों मंदिरों की कमेटी के लोग उत्तरी बादिया की मुखिया लोरेटा खालखो के नेतृत्व में थाना पहुंचे.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है. आशंका है कि एक ही चोर गिरोह ने तीनों मंदिरों में चोरी की.
शीतला मंदिर से चांदी के हार, मुकूट और सोना की पांच आंखों की चोरी. मुसाबनी नंबर तीन स्थित शीतला मंदिर के पुजारी मिथलेश कुमार शर्मा के मुताबिक मेन गेट का ताला तोड़ कर चोर मंदिर में घुसे. चोरों ने दान पेटी को तोड़ कर उसमें एकत्रित दान की राशि की चोरी की. चोरों ने बक्शा में रखे चांदी की हार, मुकुट, सोने की पांच आंख, कपड़े और बर्तनों की चोरी कर ली. साई के तीन मुकुट ले गये
एटीएफ स्थित साई मंदिर के पुजारी भक्ता बहादुर के अनुसार चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर में रखे साई के तीन मुकूट (चांदी के) समेत कई कीमती समानों की चोरी कर ली है.
गायत्री के गहनों और कपड़ों की चोरी. एटीएफ स्थित ही गायत्री मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी की. चोरों ने मंदिर से गायत्री के गहने, कपड़े तथा अन्य समानों की चोरी कर ली. उत्तरी बादिया पंचायत की मुखिया लोरेटा खालखो के नेतृत्व में मंदिर के पुजारी कमेटी के सदस्य मुसाबनी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >