ढाई घंटे तक जाम रहा एनएच-33

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा में पलटे हुए टैंकर को उठाने के कारण रविवार को ढ़ाई घंटे तक एनएच 33 जाम रहा. एनएच जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई बसें और अन्य वाहन मुख्य सड़क से होकर गुजरे. पुलिस ने बताया कि पलटे हुए टैंकर को उठाने के लिए दो क्रेन मंगाये […]

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा में पलटे हुए टैंकर को उठाने के कारण रविवार को ढ़ाई घंटे तक एनएच 33 जाम रहा. एनएच जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई बसें और अन्य वाहन मुख्य सड़क से होकर गुजरे. पुलिस ने बताया कि पलटे हुए टैंकर को उठाने के लिए दो क्रेन मंगाये गये.
क्रेन द्वारा टैंकर को उठाया गया और एनएच के किनारे खड़ा किया गया. विदित हो कि शनिवार की सुबह में टैंकर का पिछला चक्का ब्रस्ट करने से अनियंत्रित होकर पलट गया था और चालक को हल्की चोट लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >