आइआरएलकर्मी को हाइवा ने रौंदा, हंगामा

मुसाबनी : मुसाबनी-सुरदा मुख्य सड़क पर लावकेशरा के पास शनिवार की शाम एक हाइवा की चपेट में आने से आइआरएलकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.देर रात तक शव के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर डटे रहे. बाद में ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख […]

मुसाबनी : मुसाबनी-सुरदा मुख्य सड़क पर लावकेशरा के पास शनिवार की शाम एक हाइवा की चपेट में आने से आइआरएलकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.देर रात तक शव के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर डटे रहे. बाद में ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और दो आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आइआरएलकर्मी साइकिल से सुरदा फोर शॉफ्ट में ड्यूटी करने जा रहा था. लावकेशरा के पास मुसाबनी से सुरदा की ओर आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुसाबनी नंबर तीन निवासी नारायण नंदी के रूप में हुई है.
इधर ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही वे मुसाबनी सुरदा मुख्य सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा एवं मृतक के परिजन को नौकरी देने की मांग की है. जाम की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय थानों को होने पर सभी जाम स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रखा है एवं शव घटना स्थल पर ही पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >