चाकुलिया:रेडी टू इट पैकेट में मिला कीड़ा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के बहादुरपुर आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू इट पेकेट में कीड़ा मिलने से ग्रामीणों में रोष है. इस बात की शिकायत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने स्थानीय विधायक कुणाल षाडंगी से की है. इस दौरान सेविकाओं ने रेडी-टू-इट के कुछ पैकेट विधायक को भी दिये. विधायक ने जब […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के बहादुरपुर आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू इट पेकेट में कीड़ा मिलने से ग्रामीणों में रोष है. इस बात की शिकायत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने स्थानीय विधायक कुणाल षाडंगी से की है. इस दौरान सेविकाओं ने रेडी-टू-इट के कुछ पैकेट विधायक को भी दिये. विधायक ने जब पैकेट को खोल, तब इसमें कई छोटे-छोटे कीड़े मिले.
विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया है. कहा कि वे इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात करेंगे. विधायक ने कहा कि सेविकाओं की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री से मिलेंगे. समस्या के निदान का प्रयास करेंगे. यह काफी गंभीर मामला है. स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >