बेकाबू कंटेनर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर,ड्राइवर की मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के झरिया मोड़ के पास एनएच-33 पर मंगलवार को 11.30 बजे दिन में जमशेदपुर की ओर जा रही एक कंटेनर (यूपी 22 टी 2933) ने अनियंत्रित होकर रोड के बगल में खड़े ट्रक (यूपी 83 टी 1839) को पीछे से धक्का मार दिया. दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गयी, वहीं खलासी […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के झरिया मोड़ के पास एनएच-33 पर मंगलवार को 11.30 बजे दिन में जमशेदपुर की ओर जा रही एक कंटेनर (यूपी 22 टी 2933) ने अनियंत्रित होकर रोड के बगल में खड़े ट्रक (यूपी 83 टी 1839) को पीछे से धक्का मार दिया.
दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गयी, वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. कंटेनर का चालक यमीम बुरी तरह जख्मी होकर ट्रक में ही फंस गया. वहीं खलासी रहीस भी घायल हो गया, उसके दोनों हाथ टूट गये हैं. पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां चालक ने दम तोड़ दिया. खलासी का इलाज जारी है.
वाहन के टक्कर के बाद कंटेनर के चालक यमीम पहले जख्मी होकर फंस गया. पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से उसे करीब पौन घंटे बाद निकाला. इस दौरान चालक बचाओ-बचाओ की आवाज लगाता रहा. पुलिस और लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.लेकिन वह बच नहीं पाया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >