चाकुलिया : चाकुलिया के वनकांटी सबर टोला के महेंद्र सबर बीते दो वर्षो से अज्ञात बीमारी की चपेट में है. महेंद्र सबर की मां नमी सबर ने बताया कि वह पहले ठीक ठाक था. वनकांटी स्कूल में पढ़ने भी जाता था.
बीते दो वर्षों से वह अज्ञात बीमारी की चपेट में है. उसका दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह चल फिर भी नहीं पाता है. उसने कहा कि पैसे के अभाव में उसका इलाज नहीं करा पा रही है. उसका बेटा घर में ही पड़ा रहता है.
