ब्रेक फेल होने से बाराती बस पलटी

डोमजुड़ी से शादी समारोह में शरीक होने के बाद लौट रहे थे सभी जादूगोड़ा/जमशेदपुर : जादूगोड़ा के धोबनी चढ़ाई के पास बारातियों से भरे प्रेम सागर बस का ब्रेक फेल होने के कारण बस नाले में जा गिरी, जिससे बस पर सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद जादूगोड़ा […]

डोमजुड़ी से शादी समारोह में शरीक होने के बाद लौट रहे थे सभी

जादूगोड़ा/जमशेदपुर : जादूगोड़ा के धोबनी चढ़ाई के पास बारातियों से भरे प्रेम सागर बस का ब्रेक फेल होने के कारण बस नाले में जा गिरी, जिससे बस पर सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बाद में यहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम, जमशेदपुर भेज दिया गया. घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है. घटना के साथ ही बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार बाराती 11 जून को ठाकुर दास हांसदा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए डोमजुड़ी गये थे. शुक्रवार को सभी लोग बस से खैरबनी की ओर लौट रहे थे. उसी दौरान जादूगोड़ा के धोबनी चढ़ाई के पास बस का ब्रेक फेल हो गया. उसके बाद बस पीछे की ओर लुढकने लगी. बस के चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस नाले में जा गिरी. लोगों ने इसकी सूचना जादूगोड़ा थाने को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर लोगों ने बाराती को बस से निकलाने में पुलिस की मदद की.

दुर्घटना में धामा हेंब्रम, दसमत हांसदा, भीलू मुमरू, बुढ़न मार्डी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनके अलावा सभी को हल्की चोटें आयी हंै. सभी घायलों को बस से निकालने के बाद पुलिस ने बस को भी नाला से बाहर निकाला.घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस में सवार सभी लोग खैरबनी गांव के विभिन्न टोला के रहनेवाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >