बोड़ाम का तुंपु मुमरू डिमना में हुआ दुर्घटना का शिकार

पटमदा : हलुदबनी स्थित डिमना लेक के किनारे टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह छह बजे बालू से लदे एक हाइवा (जेएच05एआर-2536) ने मजदूर तुंपु मुमरू उर्फ टीकाराम (47)को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. तुंपु मुमरू बोड़ाम के कुमारी गांव का रहनेवाला था और वर्तमान में अपने ससुराल सालदोहा में […]

पटमदा : हलुदबनी स्थित डिमना लेक के किनारे टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह छह बजे बालू से लदे एक हाइवा (जेएच05एआर-2536) ने मजदूर तुंपु मुमरू उर्फ टीकाराम (47)को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. तुंपु मुमरू बोड़ाम के कुमारी गांव का रहनेवाला था और वर्तमान में अपने ससुराल सालदोहा में रहता था.
मिली जानकारी के अनुसार तुंपु रोज की तरह गुरुवार की सुबह मजदूरी के लिए जमशेदपुर के लिए निकला था. वह पैदल ही जा रहा था. इस दौरान डिमना लेक के पास हाइवा ने उसे कुचल दिया.
घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर वाहन छोड़ कर फरार हो गया. बाद में मुआवजे की मांग को लेकर करीब नौ घंटे तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सुबह छह बजे से ही मार्ग में आवागमन बाधित हो गया. अपराह्न् तीन बजे मृतक के परिजन को मुआवजा मिलने के बाद जाम हटा.
हाइवा मालिक के पहुंचने पर हुआ समझौता: घटना स्थल पर पहुंचे हाइवा मालिक उज्ज्वल कुमार सिंह द्वारा मृतक की पत्नी सुमन मुमरू को तत्काल दो लाख रुपये नगद एवं 50 हजार रुपये कुछ दिनों बाद देने की बात कहने और बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये तथा विधवा पेंशन देने के अश्वासन के बाद किसी तरह मामला सुलझा और शव को उठाने दिया गया और जाम हटा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम का लिए भेज दिया है.
बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने उग्र ग्रामीणों के समक्ष मृतक के परिवार को दुर्घटना बीमा की राशि दिलाने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव से दूरभाष पर बात की. श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >