बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में मंगलवार को प्रशिक्षित शिक्षकों की एक बैठक लक्ष्मी नारायण मंडल की अध्यक्षता में हुई. शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध जताया. शिक्षकों ने कहा कि नियुक्ति के पूर्व सरकार द्वारा टेट की परीक्षा ली जाये.
प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो वे न्यायालय की शरण में जायेंगे. बैठक में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में रणनीति बनायी गयी. इस बैठक में शामिल नहीं होने वाले सभी प्रशिक्षित शिक्षकों से आग्रह किया गया कि आगामी 12 जून की बैठक में शामिल हों. इस अवसर पर अभिजीत मंडल, हेमंत कर, प्रणव दूबे, रसमय लेंका, पार्थ सारथी, आशीष घोष, काली चरण हेंब्रम, सत्य किंकर दत्त आदि उपस्थित थे.
