मुसाबनी से बेंगलुरु गया मजदूर दो वर्ष से लापता

मुसाबनी : जदूरी करने बेंगलुरू गया मुसाबनी के सिल्दाडेरा के मेहताब आलम (20) पिछले दो वर्ष से लापता है. मेहताब के पिता तौफीक अपने बेटे की तलाश में अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं से गुहार लगाकर थक गये हैं. वहीं मां बदरू निश अपने कलेजे के टुकड़े के घर आने के इंतजार में रो-रो […]

मुसाबनी : जदूरी करने बेंगलुरू गया मुसाबनी के सिल्दाडेरा के मेहताब आलम (20) पिछले दो वर्ष से लापता है. मेहताब के पिता तौफीक अपने बेटे की तलाश में अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं से गुहार लगाकर थक गये हैं.
वहीं मां बदरू निश अपने कलेजे के टुकड़े के घर आने के इंतजार में रो-रो कर बीमार हो गयी है. लापता मेहताब का पता लगाने के लिए पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिख कर मेहताब को खोजने में मदद करने की गुहार लगायी थी. इस संबंध में मेहताब के पिता तौफीक बेटे की तलाश में मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसएसपी समेत राज्य के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं. मेहताब आलम के लापता होने की प्राथमिकी बेंगलुरू के तालाखतपुरा थाना में कांड संख्या 505/13 के तहत दर्ज किया है. तौफीक अहमद के अनुसार इस संबंध में कर्नाटक के सीआइडी भी जांच कर रही है. लेकिन दो वर्ष होने को है.
अब तक उनके पुत्र का कोई पता नहीं चला है. उन्होंने कहा कि मुसाबनी पुलिस ने मेहताब आलम को नौकरी दिलाने ले गये मुसाबनी नंबर एक निवासी नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तौफीक के अनुसार झारखंड के गृह विभाग के प्रधान सचिव एनएन पांडे ने 27 जुलाई 13 को कर्नाटक के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसके पटनायक को पत्र लिख कर मेहताब का पता लगाने का अनुरोध किया था.
लेकिन अब तक उनके बेटे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. मेहताब आलम के लापता होने के दो वर्ष पूरा होने को है. परिवार वाले मायूस है. मां एवं पिता की आंखें अपने बेटे की तलाश में पथरा गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >