गोपालपुर और श्वासपुर में कड़ी सुरक्षा में जमीन मापी व सव्रे करने पहुंची रांची की टीम
गालूडीह : टशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित गोपालपुर और जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के श्वासपुर मौजा में किसानों की 100 एकड़ खेतीहर जमीन अधिग्रहित कर उसमें पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनाया जायेगा. इसकी स्वीकृति राज्य सरकार से मिल चुकी है.
सोमवार को दोनों गांवों में चिह्न्ति जमीन का सव्रे और मापी कर सीमांकन करने के लिए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की एक दस सदस्यीय टीम कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के नेतृत्व में गोपालपुर पहुंची. सव्रेयरों की टीम को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. बाद में पुलिसिया सुरक्षा के बीच 100 एकड़ भूखंड की मापी, सीमांकन कर सव्रे शुरू किया गया. हालांकि ग्रामीण घर से सटे करीब 25 एकड़ भूखंड को छोड़ कर सीमांकन करने की मांग कर रहे थे, जिसे छोड़ कर सव्रेयरों की टीम ने खाली जमीन की मापी शुरू की.
टीम में कॉरपोरेशन के इइ चंद्रशेखर, एसडीओ दीपक कुमार सिंह, कृष्ण देव, जेई वासुकी नाथ, अजय कुमार, जियाउल हक और तीन सव्रेयर समेत दस सदस्य शामिल हैं. टीम संग घाटशिला के अंचल अमीन विजय बोदरा और मुसाबनी के राजस्व कर्मी हिकिम हेंब्रम, मुकुल वर्मा भी शामिल थे.
टीम संग जादूगोड़ा एएसआइ एन सिंह दलबल पहुंचे थे. चसीएल ने सरकार को हैंडओवर की थी जमीन. गोपालपुर और श्वासपुर मौजा के 100 एकड़ खेतीहर एवं परती जमीन है, जो पहले एचसीएल ने अधिग्रहण किया था. राखा खदान बंद होने के बाद एचसीएल उक्त जमीन राज्य सरकार को हैंड ओवर कर दिया. उक्त जमीन पर ही अब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनेगा. अंचल कर्मियों ने बताया कि गोपालपुर में 17.41 एकड़ और श्वासपुर मौजा में 82.59 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर सीमांकन किया जा रहा है,जहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनेगा.
पिछले दिनों एडीजीपी अनिल पालटा, आइजी श्री मल्लिक यहां आये थे. उनके निर्देश पर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की टीम सव्रे करने पहुंची है. कुछ दिनों तक यहां रूक कर टीम मापी, सीमांकन और सव्रे कर ड्राइंग कर ब्लू प्रिंट बनायेगी. पूरी रिपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी एडीजीए केएस मीणा को जल्द सौंप देंगे. इसके बाद ही जमीन पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के लिए काम होगा. अधिग्रहित जमीन में किसी का घर नहीं टूटेगा. खेतीहर जमीन जायेगी.
चंद्रशेखर, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के इइ
