सांसद-विधायक बतायें कब शुरू होगी सुरदा खान : सोरेन

घाटशिला : मऊभंडार स्थित झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन कार्यालय में शुक्रवार की शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू बतायें कि सुरदा खान कब से चालू होगा. एचसीएल/आइसीसी प्रबंधन बताये कि मजदूरों की स्थायी बहाली कब होगा. 15 दिनों में […]

घाटशिला : मऊभंडार स्थित झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन कार्यालय में शुक्रवार की शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू बतायें कि सुरदा खान कब से चालू होगा. एचसीएल/आइसीसी प्रबंधन बताये कि मजदूरों की स्थायी बहाली कब होगा. 15 दिनों में पहल नहीं हुई, तो झामुमो चरण बद्ध आंदोलन करेगा.

उन्होंने कहा कि एक मार्च को स्थायी बहाली को लेकर सीएमडी से वार्ता हुई थी. सीएमडी ने आश्वासन दिया था कि स्थानीय प्रबंधन पहल करे और स्थायी रूप से मजदूरों की बहाली करे.

विगत दिनों सुरदा खान खोलने को लेकर सांसद, विधायक और जीएम ने घोषणा की कि यह खान चालू हो गयी, मगर अभी तक यह खान चालू नहीं हुई. मौके पर देवी प्रसाद मुखर्जी. जगदीश भगत, सोमेन पूर्ति आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >