मां तारा इस्पात कंपनी बंद

कंपनी बंद होने से करीब 200 मजदूर बेकार धालभूमगढ़ : रांची से आयी विद्युत विभाग की टीम द्वारा धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा में चल रहे मां तारा प्राइवेट लिमिटेड में छापामारी कर 11 करोड़ रुपये की बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार से कंपनी में अनिश्चितकालीन उत्पादन ठप रखने का नोटिस चिपकाया […]

कंपनी बंद होने से करीब 200 मजदूर बेकार
धालभूमगढ़ : रांची से आयी विद्युत विभाग की टीम द्वारा धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा में चल रहे मां तारा प्राइवेट लिमिटेड में छापामारी कर 11 करोड़ रुपये की बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार से कंपनी में अनिश्चितकालीन उत्पादन ठप रखने का नोटिस चिपकाया गया है.
कंपनी के पूर्वी गेट पर चिपकाये गये नोटिस में कहा गया है कि सभी मजदूर और कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि कंपनी में बिजली समस्या को लेकर अनिश्चित समय के लिए कंपनी बंद किया जाता है. नोटिस के नीचे आदेशानुसार मां तारा इस्पात प्रबंधन अंकित है. कंपनी के बंद होने से करीब 200 मजदूर बेरोजगार हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >