एक माह के अंदर चुनाव, निर्वाचन समिति का गठन

तीन सदस्यीय चुनाव निर्वाचन समिति में अधिवक्ता दालू मंडल, अजीत कुमार और संपन नंदा शामिल घाटशिला : बार एसोसिएशन का चुनाव एक माह के अंदर होना तय है. झारखंड बार एसोसिएशन के को चेयरमैन प्रकाश कुमार झा ने बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव निर्वाचन समिति का गठन कर दिया है. इसमें तीन सदस्यों […]

तीन सदस्यीय चुनाव निर्वाचन समिति में अधिवक्ता दालू मंडल, अजीत कुमार और संपन नंदा शामिल

घाटशिला : बार एसोसिएशन का चुनाव एक माह के अंदर होना तय है. झारखंड बार एसोसिएशन के को चेयरमैन प्रकाश कुमार झा ने बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव निर्वाचन समिति का गठन कर दिया है.

इसमें तीन सदस्यों को शामिल किया है. चुनाव निर्वाचन समिति में अधिवक्ता दालू मंडल, अजीत कुमार और सपन नंदा को शामिल किया गया है. चुनाव निर्वाचन समिति के सदस्य अजीत कुमार और एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने अधिवक्ता राजमल टुडू को एक माह के अंदर अधिवक्ताओं का बकाया मासिक शुल्क जमा कराने का आदेश दिया है.

अधिवक्ताओं का मासिक शुल्क जमा होने के बाद ही चुनाव एक माह के अंदर कराया जायेगा. श्री कुमार ने बताया कि को-चेयरमैन ने इस बार चुनाव कितने पदों पर होगा. इसको लेकर सूची तैयार करने को कहा है.

सूची तैयार कर उनके पास भेजने का आदेश दिया है. श्री कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए को-चेयरमैन प्रकाश कुमार झा और काउंसिल के उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव संपन्न कराना है. श्री झा ने चुनाव को लेकर एक मई 15 को ही पत्र जारी कर दिया है. एक माह के अंदर चुनाव कराने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >