घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के पावड़ा पंचायत में शनिवार को ग्राम प्रधान भीरू मुमरू की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति के चयन के लिए ग्राम सभा हुई. ग्राम सभा में मुखिया पार्वती मुमरू ने कहा कि पावड़ा पंचायत में 14 मई तक वन अधिकार समिति का गठन कर लिया जायेगा.
काशिदा, बड़ाजुड़ी, धर्मबहाल, बड़ाजुड़ी, बांकी, मऊभंडार, काड़ाडुबा, आसना पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रतिदिन कहीं न कहीं ग्राम सभा हो रही है. ग्राम सभा में ग्राम प्रधान और पंचायत के मुखिया भाग ले रहे हैं. ग्राम सभा में अंचल, प्रखंड के जनसेवक, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक भाग ले रहे हैं.
