भूमि पट्टा दिलाने के लिए किया आंदोलन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ की पार्षद वंदना मल्लिक ने शनिवार को नागा बाबा कॉलोनी के ग्रामीणों के साथ भूमि पट्टा दिलाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष भूमि पर बैठ कर आंदोलन किया. श्रीमती मल्लिक ने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण […]

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ की पार्षद वंदना मल्लिक ने शनिवार को नागा बाबा कॉलोनी के ग्रामीणों के साथ भूमि पट्टा दिलाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष भूमि पर बैठ कर आंदोलन किया.
श्रीमती मल्लिक ने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों से आवेदन लिये जा रहे हैं, परंतु इस योजना से उनके वार्ड क्षेत्र के अनेकों ग्रामीण वंचित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उक्त कॉलोनी में वर्षो पूर्व कुछ ग्रामीणों को भूमि पट्टा दिया गया था और भी कई ग्रामीण हैं,
जो भूमिहीन हैं. वैसे ग्रामीण वर्षो से उक्त कॉलोनी में रहते आ रहे हैं.पदाधिकारी ग्रामीणों का चयन कर भूमि पट्टा दें, ताकि ग्रामीण सरकारी योजना का लाभ ले सके. ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह से मिल कर भूमि पट्टा दिलाने और शौचालय निर्माण कराने की मांग की. श्री सिंह ने कहा कि लाभुक भूमि और आधार नंबर के साथ आवेदन कार्यालय में जमा करें. मौके पर रानी भारती, विष्णु प्रिया, झरना सिंह, सुमित्र कोटाल, नाथो राउत, धनंजय राउत, एकादशी बारीक, रवि धल, सुमित धल, किष्टो चांद, पवन दास, बंशी दास आदि उपस्थित थे.
भूमि पट्टा दिलाने के लिए झामुमो करेगा आंदोलन
झामुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक ने कहा कि भूमिहीन ग्रामीणों को भूमि पट्टा दिलाने के लिए सोमवार को झामुमो के बैनर तले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ अंचल कार्यालय का घेराव कर भूमि पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >