दीघा गांव में भी मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

घाटशिला : घाटशिला के दीघा गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोग मशरूम खाने से बीमार पड़ गये. बीमार लोगों को इलाज सुवर्ण रेखा नर्सिग होम एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर में जारी है. मार्शल हेंब्रम, राय मुनी टुडू और सागन हेंब्रम की तबीयत मशरूम खाने से बिगड़ गयी. उन्हें ग्रामीणों की मदद से […]

घाटशिला : घाटशिला के दीघा गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोग मशरूम खाने से बीमार पड़ गये. बीमार लोगों को इलाज सुवर्ण रेखा नर्सिग होम एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर में जारी है. मार्शल हेंब्रम, राय मुनी टुडू और सागन हेंब्रम की तबीयत मशरूम खाने से बिगड़ गयी.
उन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए नर्सिग होम लाया गया. शाम में उन्हें नर्सिग होम में भरती कराया गया. उनकी स्थिति रात ग्यारह बजे सामान्य हुई. उनका नर्सिग होम में इलाज जारी है. चिकित्सक ने बताया कि मशरूम खाने से दो युवक और एक महिला की तबीयत बिगड़ी है. अभी उनका इलाज जारी है. स्थिति सामान्य होने के बाद ही उनके विषय में ज्यादा जानकारी मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >