घाटशिला : केंदू पत्ता समेत वनोत्पाद में बीस प्रतिशत मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर माओवादियों ने 22 अप्रैल को झारखंड, बंगाल, ओड़िशा सीमांत इलाका बंद का आह्वान किया है. बीजीओ/बीआरसी की ओर से माओवादी नेता राकेश जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है.
बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. बंद मंगलवार आधी रात से प्रभावी हो जायेगा. नक्सली बंद के मद्देनजर घाटशिला, गालूडीह, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की पुलिस अलर्ट है. हाइवे और रेलवे स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जायेगी. तमाम पुलिस पिकेटों को भी अलर्ट कर दिया गया है.
