सीमावर्ती क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू

गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू हो गया है. एसपी अभियान शैलेंद्र वर्णवाल इसका नेतृत्व कर रहे हैं. इस अभियान में डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत कई थाना के थानेदार और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं. श्री वर्णवाल ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है. इस […]

गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू हो गया है. एसपी अभियान शैलेंद्र वर्णवाल इसका नेतृत्व कर रहे हैं. इस अभियान में डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत कई थाना के थानेदार और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं. श्री वर्णवाल ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है.
इस अभियान से अब तक पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली है. पुलिस बाघुड़िया, झाटीझरना, हेंदलजुड़ी, कालचिती आदि पंचायतों के बीहड़ गांवों और पहाड़ों में अभियान चला रही है. जानकारी हो कि उक्त बिहड़ों में पिछले कई दिनों से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गयी थी. नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति भी दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >