अभियान सफल बनाने की अपील

घाटशिला : घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर स्थित आशा ऑडिटोरियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल चलें- चलायें अभियान की शुरुआत हुई. इस अभियान का उदघाटन प्रमुख श्रुति देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीइइओ मुरारी प्रसाद शाही ने कहा कि स्कूल चले- चलाओ अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक […]

घाटशिला : घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर स्थित आशा ऑडिटोरियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल चलें- चलायें अभियान की शुरुआत हुई. इस अभियान का उदघाटन प्रमुख श्रुति देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया.
बीइइओ मुरारी प्रसाद शाही ने कहा कि स्कूल चले- चलाओ अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधि मदद करें. उन्होंने कहा कि घाटशिला प्रखंड में 20 चापाकल मरम्मत कराने के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है तथा दो नये चापाकल गाड़ने का प्रस्तावदिया गया है.
इस मौके पर बीडीओ कुंदन कुमार, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, उप प्रमुख जगदीश भकत ने संबोधित किया. संचालन साजिद अहमद ने किया. इस मौके पर उप प्रमुख जगदीश भकत, बीसीओ अशोक कुमार, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, बसंती प्रसाद सिंह, दुर्गा चरण मुमरू, माही हांसदा, तारामनी मुंडा, पार्वती मुमरू, सुनाराम सोरेन, निर्मला शुक्ला, जेसी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका चैताली नाथ समेत विभिन्न स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >