केरूकोचा में एनएच जाम

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े चाकुलिया : श्यामसुंदर थाना क्षेत्र के जामुआ पंचायत के हरिनिया निवासी दुष्कर्म के आरोपी सत्यम दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण उग्र हो गये और सर्वदलीय कमेटी के नेतत्व में केरूकोचा के पास एनएच 33 को जाम कर दिया. सुबह 8.30 से […]

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

चाकुलिया : श्यामसुंदर थाना क्षेत्र के जामुआ पंचायत के हरिनिया निवासी दुष्कर्म के आरोपी सत्यम दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण उग्र हो गये और सर्वदलीय कमेटी के नेतत्व में केरूकोचा के पास एनएच 33 को जाम कर दिया. सुबह 8.30 से दोपहर 11.30 बजे तक ग्रामीणों ने तीन घंटे तक एनएच को पूरी तरह जाम रखा. इससे एनएच के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

ग्रामीण अपने हाथों में हस्त लिखित तख्तियां लेकर एनएच पर बैठ कर पुलिस प्रशासन हाय-हाय, बलात्कारी सत्यम दास को अविलंब गिरफ्तार करो आदि नारेबाजी भी लगा रहे थे.

इंस्पेक्टर संग नोंक-झोंक

सूचना पाकर बहरागोड़ा के इंस्पेक्टर दिनेश शुक्ला जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गये और उससे उलझ गये. पुलिस और ग्रामीणों में इस दौरान हल्की नोंक-झोंक भी हुई. इंस्पक्टेर द्वारा काफी समझा-बुझाने पर उग्र ग्रामीण शांत हुए और वार्ता करने को तैयार हुए.

गिरफ्तारी न हुई, तो अनिश्चितकाल एनएच जाम

वार्ता में ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि एक सप्ताह के अंदर बलात्कारी को गिफ्तार किया जाये, अन्यथा ग्रामीण फिर एनएच 33 को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देंगे. इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने ग्रामीणों से आरोपी की गिरफ्तार में सहयोग करने की बात भी कही. जाम स्थल पर झामुमो नेता हरिशंकर महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुनाराम हांसदा, विजय गोस्वामी, असीत मिश्र, त्रिलोचन राणा, मनोरंजन महतो, आजसू के समीर दास, रास बिहारी साव, मुन्ना होता, मदन मान्ना, प्रणव बनर्जी, गणोश मुमरू, झाविमो के परेश मुंडा, बिरेश, रामचंद्र हांसदा, प्रदीप गिरी, भाजपा के आशिष गिरी, बसंत राम, लालटू घोष, सीपीआइ के सुखेंदु समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >