कैंपस : एसकेएमयू में पीजी सेमेस्टर–II की परीक्षाएं चार फरवरी से

परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी. शुरुआत 04 फरवरी से होगी

संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर–II (सीबीसीएस) परीक्षा 2025 (सत्र 2024–26) के आयोजन से कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी. शुरुआत 04 फरवरी से होगी और समापन 13 फरवरी को होगा. चार को ग्रुप–ए का पांचवां पत्र, छह को ग्रुप–बी का पांचवां पत्र, सात को ग्रुप–ए का छठा पत्र, नौ को ग्रुप–बी का छठा पत्र, 10 को ग्रुप–ए का सातवां पत्र, 11 को ग्रुप–बी का सातवां पत्र, 12 को ग्रुप–ए का आठवां पत्र तथा 13 को ग्रुप–बी का आठवां पत्र संपन्न कराया जायेगा. विश्वविद्यालय द्वारा विषयों को दो समूहों में विभाजित किया गया है. ग्रुप–ए में हिंदी, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बांग्ला, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान एवं संताली शामिल हैं. वहीं ग्रुप–बी में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू एवं भौतिकी रखे गए हैं. सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं सैद्धांतिक परीक्षा से पूर्व आयोजित की जायेगी, जिनकी तिथि संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अलग से घोषित की जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों व विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >