कलाईबाड़ी से डूमरा तक जर्जर सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाने से मिली राहत

रानीश्वर के कलाईबाड़ी से डूमरा तक जर्जर सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। विधायक ने की पहल।

रानीश्वर. गोबिंदपुर पंचायत के महेषबाथान टोंगरा सड़क के कलाईबाड़ी मोड़ से डूमरा तक स्टोन डस्ट बिछाये जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है. करीब एक दशक पहले कलाईबाड़ी मोड़ से डुमरा तक पक्की सड़क बनायी गयी थी. उसके बाद मरम्मत नहीं कराये जाने से सड़क पर से पत्थर उखड़ जाने से ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. गांव में कोई बीमार पड़ने पर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए टोटो वाले भी गांव तक जाने से मना कर देते थे. ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक आलोक कुमार सोरेन व जेएमएम के अन्य कार्यकर्ताओं को सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल कुछ व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किये जाने पर विधायक की पहल पर तत्काल जर्जर सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाया गया है, जिससे राहत मिली है. हालांकि अभी तक पूरे रास्ते में डस्ट नहीं बिछाया गया है. सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाये जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >