फंदे से लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप

नगर थाना क्षेत्र के राखाबनी मोहल्ले का रहनेवाला था मृतक

दुमका नगर. शहर के राखाबनी मोहल्ले में युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक प्रताप कुमार राम (38) राखाबनी मोहल्ले का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार प्रताप की शादी शहर के कुम्हारपाड़ा मोहल्ले में हुई थी. वह एक बच्ची का पिता था. पत्नी और प्रताप के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. इसलिए पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी. सोमवार की रात प्रताप के ससुराल वाले राखाबनी पहुंचे और प्रताप के साथ मारपीट की. उसके बाद ससुराल वाले लौट गये. उसके बाद वह कमरे में चला गया. सबेरे समय पर नही उठने पर परिजनों ने आवाज लगायी. फिर भी दरवाजा नही खोलने पर घर वालों को शक हुआ तो कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसे फंदे से लटकता पाया. परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. लोगों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों के मारपीट से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >