रेल इंजन के धक्के से धावाटांड़ के किशोर की मौत

दुमका-देवघर रेल मार्ग पर हथियापाथर गांव के पास हुई घटना

दुमका नगर. दुमका-देवघर रेल मार्ग पर हथियापाथर गांव के पास रेल इंजन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. मृतक सुमित कुमार राय (15) रामगढ़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव का रहनेवाला था, उसके पिता ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा देने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बुधवार को दुमका आया. रसिकपुर मोहल्ले में दोस्तों के साथ लॉज में कमरा लिया था. शाम को वह स्टेशन की ओर घूमने गया था. वह मोबाइल फोन से अपनी बहन से बात करते हुए ट्रैक के पास टहल रहा था. विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद सुमित का मोबाइल नंबर बंद हो गया. कई बार कॉल करने के बाद बहन ने इसकी सूचना पिता चिंतामणी राय को दी. परिजनों के साथ पिता घटनास्थल पर पहुंचे. खोजबीन के दौरान सुमित को घायलावस्था में रेलवे ट्रैक पर पाया पाया. वहां से उठाकर पीजेएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >