सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में ‘भारत को जानो’ क्विज, छात्रों ने दिखायी ज्ञान की ताकत

सिदो कान्हू विद्यालय में 'भारत को जानो' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन. छात्रों ने सामान्य ज्ञान से प्रतिभा दिखाई और अध्ययन में रुचि बढ़ाई.

संवाददाता, दुमका. सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका में सोमवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित क्विज परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामान्य ज्ञान के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता से बढ़ती है अध्ययन के प्रति रुचि

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र साह एवं पर्यावरण प्रमुख सतीश कुमार मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ती है. साथ ही उन्हें देश के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है.

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निरंतर अपनी ज्ञान क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

परीक्षा का आयोजन एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार की देखरेख में किया गया. परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला. विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देने में रुचि दिखायी और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

बौद्धिक क्षमता के विकास में सहायक हैं ऐसी प्रतियोगिताएं

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ‘भारत को जानो’ जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपरा, विरासत एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी बौद्धिक क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी जानकारी परखने और स्वस्थ प्रतियोगी भावना विकसित करने का अवसर मिलता है.

विद्यालय परिवार की ओर से भारत विकास परिषद के इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >