मरीज को इलाज के लिये रेफर किया, जाने से इनकार करने पर, अस्पताल से बाहर निकालने का आरोप

दलाही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मसलिया में चिकित्सक की मनमानी रवैया शुक्रवार देखने को मिला. मिली जानकारी के अनुसार हाड़ोरायडीह गांव के राखीश्वर सोरेन अपने पत्नी पानमुनी टुडू की यूरिन बंद हो जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. डाॅ कुणाल पांडे ने देखकर मरीज पानमुनी टुडू को दुमका सदर अस्पताल के लिए […]

दलाही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मसलिया में चिकित्सक की मनमानी रवैया शुक्रवार देखने को मिला. मिली जानकारी के अनुसार हाड़ोरायडीह गांव के राखीश्वर सोरेन अपने पत्नी पानमुनी टुडू की यूरिन बंद हो जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. डाॅ कुणाल पांडे ने देखकर मरीज पानमुनी टुडू को दुमका सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. परंतु मरीज पानमुनी सोरेन की पति राखीश्वर टुडू द्वारा आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दुमका ले जाने में असमर्थता व्यक्त की तथा स्वास्थ्य केन्द्र में ही इलाज करने की गुहार लगायी. चिकित्सक ने उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया.

उक्त बातें मरीज के पति राखीश्वर सोरेन ने जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र दास ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मरीज की हालत का जायजा लिया. तब तक पीड़िता स्वास्थ्य केन्द्र के गेट के बाहर ही लेटी हुई थी. मरीज की स्थिति को देखते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री दास ने मरीज के पति को आर्थिक मदद कर अस्पताल की गाड़ी से बेहतर इलाज हेतु दुमका भेज दिया. संबंध में चिकित्सक कुणाल पांडे का कहना है कि हमने रेफर कर दिया है. मरीज को भागा नहीं दिया है. घटना का जायजा लेने मसलिया थाना पुलिस भी सीएचसी पहुची थी.चिकित्सक के लापरवाही को देखकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >