पत्थर से कुचकर की गयी साजन की हत्या

कहीं और हत्या कर शव को जेट्रोफा नर्सरी के बगल में कुंजबना की झाड़ी में फेंका नोनीहाट : जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव से लापता बालक साजन कुमार (7 वर्ष) की लाश जेट्रोफा नर्सरी के बगल में कुंजबना वन की झाड़ियों में पड़ी मिली. मृतक साजन का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था. […]

कहीं और हत्या कर शव को जेट्रोफा नर्सरी के बगल में कुंजबना की झाड़ी में फेंका
नोनीहाट : जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव से लापता बालक साजन कुमार (7 वर्ष) की लाश जेट्रोफा नर्सरी के बगल में कुंजबना वन की झाड़ियों में पड़ी मिली. मृतक साजन का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था. पत्थर पर खून लगा हुआ था. पर शव के पास खून के धब्बे नहीं दिखे हैं.
आशंका जाहिर की जा रही है कि बालक की कहीं और हत्या करके उसके शव को इस स्थान पर फेंक दिया गया है. मृतक साजन के दादा लक्ष्मण मिस्त्री ने अपने ही गोतिया पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है. मामले में पुलिस ने जीवन मिस्त्री व उसकी पत्नी लाखों देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं लाखों देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जरमुंडी थाना के थाने मनोज कुमार ठाकुर और एसआइ प्रेम प्रकाश चौबे घटना स्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के प्रयास से मृतक परिवार को तत्काल दस हजार रुपये की सहायता मुहैया करायी गयी है. उल्लेखनीय है कि जरमुंडी थाना के पेटसार गांव निवासी संतोष मिस्त्री ने अपने पुत्र सात वर्षीय पुत्र साजन के बुधवार से लापता होने की सूचना दूसरे दिन गुरुवार को जरमुंडी थाना में दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >