शिव भंडार में आयकर सर्वे के लिये धनबाद से पहुंची टीम

दुमका : यज्ञ मैदान हरिसभा रोड में श्री शिव भंडार नाम के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में मंगलवार की शाम आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची. धनबाद के सहायक आयकर निदेशक के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम कागजात की जांच में देर शाम तक लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे […]

दुमका : यज्ञ मैदान हरिसभा रोड में श्री शिव भंडार नाम के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में मंगलवार की शाम आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची. धनबाद के सहायक आयकर निदेशक के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम कागजात की जांच में देर शाम तक लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे टीम शिव भंडार पहुंची और मालिक संजय भालोटिया से सारे कागजात की मांग की. श्री शिव भंडार के मालिक संजय भालोटिया तेल आदि के थोक विक्रेता हैं. पदाधिकारियों ने बताया कि अभी तो सर्वे का काम शुरू हुआ है. जांच में समय लगेगा. कल ही यह साफ हो पायेगा कि दुकानदार ने कितना कर जमा किया है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >