डॉ अनिल मुर्मू की दूसरी पत्नी झामुमो के मंच पर

गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक की दूसरी पत्नी निशा शबनम ने झारखंड मुक्ति मोरचा के मंच पर दिखी. बताया जाता है कि अनिल मुर्मू जब जीवित थे, तभी से निशा झामुमो की सदस्य थी. लेिकन कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रही. अब लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत […]

गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक की दूसरी पत्नी निशा शबनम ने झारखंड मुक्ति मोरचा के मंच पर दिखी. बताया जाता है कि अनिल मुर्मू जब जीवित थे, तभी से निशा झामुमो की सदस्य थी. लेिकन कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रही. अब लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सोमवार को कुडुमबाबा फुटबॉल मैदान में पार्टी

कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कमिटी सम्मेलन में आयी और कार्यकर्ताओं को संबोधित की. निशा शबनम ने सेमिनार में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में मतदाताओं को जागरूक होना होगा. यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व डॉ अनिल मुर्मू की पहली पत्नी युनिकी यूडोरा हांसदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.

कार्यकर्ता कमर कस लें : चुनाव में हंड़िया, दारू के प्रचलन को बंद करना होगा, ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. इसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसना की जरूरत है. वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव लाना चाहती है. अगर आदिवासियों की ज़मीन ही नहीं रहे तो, उनका अस्तित्व क्या रहेगा. हमें यह लड़ाई लड़नी होगी.
डॉ अनिल की दूसरी पत्नी…
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में गड़बड़ी होने के बाद झारखंड के लोग गड़बड़ा जायेंगे. मूलवासी और आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, रविन्द्र नाथ महतो, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ राय के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता और सातों पंचायत से काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं सेमिनार में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >