अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

हादसा. सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम दुमका-रामपुरहाट पर सोमवार को अज्ञात वाहन के चपेट मं आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर गुजीशिमल में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. […]

हादसा. सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दुमका-रामपुरहाट पर सोमवार को अज्ञात वाहन के चपेट मं आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी.
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र मे दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर गुजीशिमल में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक का पहचान उसके पास मिले वोटरकार्ड के अनुसार दुमका प्रखंड के विसूबांध के अलबिनुस मुरमू के रूप में किया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम नहीं टूटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >