सड़क दुर्घटना में लकड़बघ्घा मरा

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन के जोरदार धक्के से सड़क पार कर रहे एक मादा लकड़बघ्घे की मौत हो गयी. सुबह लकड़बघ्घे को देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना मिलने के बाद वनपाल जयकांत मंडल जमुआ गांव […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन के जोरदार धक्के से सड़क पार कर रहे एक मादा लकड़बघ्घे की मौत हो गयी. सुबह लकड़बघ्घे को देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना मिलने के बाद वनपाल जयकांत मंडल जमुआ गांव पहुंचे. लेकिन उसे जंगली लकड़बघ्घा का बॉडी नहीं मिला. पूछताछ करने पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लकड़बघ्घे को कुछ लोगों ने उठाकर साथ में ले गया. वनपाल ने इस संबंध में हिजला पश्चमी क्षेत्र दुमका के डीएफओ अभिषेक कुमार को इसकी जानकारी दी. डीएफओ ने इसके जांच का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि पूर्व में भी रेल से कटकर एक लकड़बघ्धे की मौत पहले भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >