कंट्रोल रूम के सामने फूंकी कार

असामाजिक तत्वों ने कई जगहों पर की आगजनी, बाइक सहित चार गुमटियाें को जलाया दुमका : जिला नियंत्रण कक्ष व पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के सामने बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक नयी स्वीफ्ट कार में आग लगा दी, जिससे कार धू-धू कर जल गयी. कार कवर से ढंकी हुई थी. सामने के हिस्से में […]

असामाजिक तत्वों ने कई जगहों पर की आगजनी, बाइक सहित चार गुमटियाें को जलाया

दुमका : जिला नियंत्रण कक्ष व पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के सामने बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक नयी स्वीफ्ट कार में आग लगा दी, जिससे कार धू-धू कर जल गयी. कार कवर से ढंकी हुई थी. सामने के हिस्से में असामाजिक तत्वों ने उसमें आग लगा दी. जिससे देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गयी. कार के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि कार के चक्के जब फटने लगे, तब उनलोगों को जानकारी हुई, बाहर निकलकर देखा, तो आग की लपटें उठ रही थी.
किसी तरह पाइप से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा. संजय ने बताया कि कार उन्होंने दो माह पहले ही खरीदी थी. इसके अलावा असामाजिक तत्वों ने कचहरी परिसर में भी खूब उत्पात मचाया. यहां चार गुमटियों में भी आग लगा दी गयी. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सामने पत्र-पत्रिकायें बेचने वाले रंजीत मंडल, पुराने एसपी आॅफिस के समीप चाय बेचने वाले दुलाल तथा डंगालपाड़ा में पीडी झा के घर के सामने में बनाये गये पंडाल को जला डाला. डंगालपाड़ा में ही रंजीत वैद्य की बाइक भी आधी जल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >