कलश लेकर 208 महिलाओं ने किया नगर भ्रमण
दुमका : शहर से सटे पुराना दुमका हरनाकुंडी रोड में शनिवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई. कलश यात्रा में 208 महिलाएं शामिल हुई. जो अपने सिर पर कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण की और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. शोभा यात्रा को भव्य बनाने को लेकर बैंड पार्टी, ढाक के अलावा राधा कृष्ण व अन्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया. कथावाचक फणिभूषण महाराज द्वारा प्रतिदिन दो
पालियों में कथा की जायेगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक व दूसरी पाली 6:00 बजे से संध्या 9:00 बजे तक होगी. यज्ञ स्थल पर विद्युत की विशेष सज्जा की गई है. शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर महेश गुप्ता, जय प्रकाश साह, कार्तिक कापरी, जयनाथ कापरी, मोहित झा, रोशन मंडल, कुंजबिहारी मंडल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे है.
