कठलिया को नहीं मिला अपना सचिवालय

दुर्भाग्यपूर्ण. 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाला भवन चार साल बाद भी नहीं हुआ पूरा दलाही : यूं तो पंचायती राज बनकर दस साल पूरे होने को है और दो पंचायत का चुनाव भी हो चुका है. बावजूद जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत कठलिया पंचायत को अपना पंचायत सचिवालय अब तक नसीब नहीं […]

दुर्भाग्यपूर्ण. 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाला भवन चार साल बाद भी नहीं हुआ पूरा

दलाही : यूं तो पंचायती राज बनकर दस साल पूरे होने को है और दो पंचायत का चुनाव भी हो चुका है. बावजूद जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत कठलिया पंचायत को अपना पंचायत सचिवालय अब तक नसीब नहीं हो पाया है. कठलिया पंचायत भवन निर्माण कार्य पांच साल पूर्व शुरू किया गया था. जानकारी के अनुसार वर्ष 2011-12 में प्रखंड के कठलिया पंचायत के लिए 24 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया था. जिसमें से मनरेगा के तहत 10
लाख और शेष राशि बीआरजीएफ के तहत उपलब्ध करायी गयी थी. मगर आज तक पूरा नहीं हो सका. मुखिया अमित मुर्मू ने अपनी परेशानी को लेकर शुक्रवार को एक लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है. मुखिया श्री मुर्मू ने बताया टूटे फुटे पुराने पंचायत भवन में काम करना पड़ रहा है. बैठने की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. पुराने भवन में खिड़की दरवाजा नहीं होने के कारण सरकारी दस्तावेजों और सामग्री को घर ले जाना पड़ता है.
बोले पदाधिकारी
संज्ञान में यह पहली बार आया है. इस बारे में कार्यपालक अभियंता से जानकारी ली जायेगी और जल्द कार्य पूरा कराया जायेगा.
– नरेश रजक, बीडीओ
बोले अभियंता
कार्य पुराना है. कुछ काम ही शेष बचा है. जल्द ही अधूरे कार्य को पूरा करा लिया जायेगा.
– सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >